देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धन्नै ने आज लगभग दो हजार समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत कांग्रेस एवं विभिन्न दलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत हजारों लोगों ने आज भाजपा की सदस्यता ली हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नवांगुतों का फूल माला और पटका पहनाकर स्वागत

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी राजनैतिक कार्यकर्ताओं को पार्टी का मुखिया होने के नाते उनके मान सम्मान का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी मोदी के मार्गदर्शन एवं सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश की भांति प्रदेश का भी चौमुखी विकास हो रहा है। आज देशवासियों को 5 वर्षों में भारत के तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने और विकसित देशों में शुमार होने का पूरा भरोसा है । साथ ही वर्तमान नीतियां और हालत बताते हैं कि इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड के नाम होने वाला है। यही वजह है कि लगातार एक के बाद एक, प्रदेश स्तर पर ज्वाइनिंग अभियानों में विभिन्न पार्टियों के राजनैतिक कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ रहा है।

बता दें कि दिनेश धन्नै लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे। 2003 में धन्नै टिहरी नगर पालिका के अध्यक्ष बने। वे बतौर निर्दलीय उम्मीदवार खड़े हुए और भाजपा, कांग्रेस को हराया। 2007 में धन्नै ने निर्दलीय विधानसभा का चुनाव लड़ा, लेेकिन हार गए। 2012 में भी फिर से निर्दलीय चुनाव लड़े और विधायक बनकर आए। कांग्रेस सरकार में वे वे दो साल तक गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष और राज्य मंत्री रहे। 2014 में उन्हें हरीश रावत के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। हरीश रावत ने उन्हें पर्यटन मंत्री बनाया। इसके बाद वे कांग्रेस में भी रहे। लेकिन बाद में नया राजनैतिक दल उत्तराखंड जन एकता पार्टी बनाई। अब उन्होंने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया है।

इस दौरान पार्टी 2 हजार से अधिक समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता लेने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री दिनेश धन्नै ने कहा, पीएम मोदी और सीएम धामी के कामों से प्रभावित होकर उनकी सम्पूर्ण जन एकता पार्टी आज यहां है । पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम धामी के नेतृत्व उत्तराखंड विकास के हाइवे पर दौड़ रहा है । ठीक उसी तरह वह टिहरी को भी प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ जनपद बनाने के कृत संकल्प के साथ हम सभी भाजपा में आए हैं। उनके साथ भाजपा में शामिल होने वालों में जिला पंचायत सदस्य सुषमा सजवान, संगीता ज्याडा, कुंती सजवान, पूर्व पंचायत सद्स्य रागिनी भट्ट, मूर्ति सिंह नेगी, देवेंद्र डुमोगा, कृष्ण सिंह रावत, दिनेश मियां, विनोद नेगी, अरविंद खारोला, छात्र संघ अध्यक्षों में योगेश पाल, राजवीर भंडारी, प्रताप गोसाई, विजयपाल रावत, प्रशांत उनियाल, कुशवीर तड़ियाल, रविंद्र रावत, अलंकर सुमन, पूर्व प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों में पूर्व प्रमुख आनंदी नेगी, संजय मैठाणी, ज्येष्ठ उप प्रमुख जगमोहन नेगी, पदम सिंह नेगी, नारायण सिंह पवार, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अतीक अहमद, करम सिंह तोपवाल, संजय सजवान, दीपक राणा, असद अली, गंगाधर चमोली, पार्टी संगठन से नगर अध्यक्ष अध्यक्ष फारुख शेख, देव सिंह पुंडीर, सोमवारी लाल सकलानी, शशि भूषण भट्ट, बलवीर पुंडीर, कृष्णा, मुंबई सिंह गुनसोला अनीता भंडारी, अनीता थपलियाल दिनेश उनियाल वहीं इसके अतिरिक्त कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल ज़िला अध्यक्ष पछुवादून लक्ष्मी अग्रवाल प्रदेश प्रवक्ता किरण सिंह प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस, सुरेंद्र ठाकुर, प्रदेश सचिव एस विक्रांत प्रजापति, रॉबिन चौधरी समेत बड़ी संख्या में सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा को सदायता ली । इसी तरह उत्तरकाशी से वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमचंदमोला के साथ अशरफ राणा, मोहनलाल मटवान, कमल लाल, राम दयाल, दलवीर चंद रमोला, जवाहरलाल मटवान घनश्याम लाल, सुनीता रमोला ने पार्टी का दामन थामा । इसके साथ ही यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं श्रीनगर से दो बार विधानसभा चुनाव लड़े मोहन काला ने भी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली ।