30 Jun 2025, Mon
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत   कैबिनेट  में आज चार नए चेहरे, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतीश्वरा नंद, डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल और मसूरी विधायक गणेश जोशी को शामिल किया गया है। शुक्रवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें आठ कैबिनेट व तीन राज्य मंत्री शामिल हैं।
प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए पूर्व मंत्री मदन कौशिक के अलावा त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को तीरथ की टीम में शामिल किया गया है। चार नए मंत्रियों में भाजपा अध्यक्ष पद से हटने वाले बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी एवं स्‍वामी यतीश्‍वरानंद के नाम शामिल हैं।
बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, सतपाल महाराज, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल,  बिशन सिंह चुफाल और गणेश जोशी को बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल किया गया है। जबकि रेखा आर्य, धनसिंह रावत और स्वामी यतीश्वरा नंद को राज्यमंत्री के तौर पर जगह दी गई। 
मुख्यमंत्री समेत उत्तराखंड में अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। यानी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में पूरा मंत्रिमंडल गठित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *