2 Aug 2025, Sat

जन्मदिन की पार्टी करना पड़ा भारी, 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

देहरादून। राजधानी देहरादून में लॉकडाउन के नियमों का उल्लघंन करते हुए जन्मदिन की पार्टी मनाना एक युवक को भारी पड़ गया। मामला पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के बडोवाला इलाके का है। पुलिस ने इस मामले में कुल 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें से सात नामजद और सात अज्ञात हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक उज्जवल विहार में 17 मई की रात को दो सिपाही गश्त कर रहे थे, तभी पुलिस को सूचना मिली कि उज्जवल विहार में सार्वजनिक स्थान में जन्मदिन की पार्टी का आयोजन हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि स्थानीय लोग पार्टी का विरोध कर रहे थे। पुलिस को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तभी पार्टी को बंद कराया और सात युवकों को नामजद करते हुए आपदा प्रबंधन एक्ट और धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सात अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। कोतवाल सूर्यकांत भूषण नेगी ने बताया कि सभी युवक उज्ज्वल विहार, बडोवाला, तेलपुर चैक, पटेलनगर और क्लेमेंटाउन के रहने वाले हैं। इसमें बाहरी क्षेत्र के कुछ युवक भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *