18 Oct 2025, Sat

चारधाम मन्दिरों के गर्भगृह से सजीव प्रसारण न किए जाने का निर्णय, जोशीमठ में होगा वेद केंद्र की स्थापना

देहरादून। धार्मिक मान्यताओं को देखते हुए श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री मन्दिरों के गर्भगृह से सजीव प्रसारण न किए जाने का निर्णय चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की बैठक में लिया गया।

शनिवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की बैठक में बोर्ड के वर्ष 2021-22 के बजट को अनुमोदित किया गया और श्री बद्रीनाथ वेद वेदांग स्नात्तकोतर संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ की भूमि पर वेद अध्ययन केन्द्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में श्री केदारनाथ धाम में पूजा/यात्रा व्यवस्था के सफल संचालन हेतु मास्टर प्लान के अनुसार आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कार्य सम्पादित करने हेतु कन्सलटेंट चयनित किये जाने पर भी सहमति दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा संचालित न होने की दशा में बोर्ड को अतिरिक्त वित्तीय सहायता दिये जाने पर भी विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *