14 Mar 2025, Fri

केरल के पलक्कड़ में संघ कार्यकर्ता की निर्मम हत्या

केरल। पलक्कड़ में शनिवार दोपहर एक गिरोह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। श्रीनिवासन (45) पर हमलावरों के एक गुट ने पलक्कड़ शहर में उनकी दुकान पर हमला किया। बताया जा रहा है कि आरोपी मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि हमलावर मोटर साइकिलों पर आए थे। गंभीर रूप से घायल श्रीनिवासन को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
केरल के पलक्कड़ में एक ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)’ के कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। ये घटना मेलामुरी इलाके में शनिवार (16 अप्रैल, 2022) को हुई है। वहीं पलक्कड़ में ही एक जगह और हुई हिंसा में RSS के ही एक अन्य कार्यकर्ता के घायल होने की भी खबर है। केरल में लगातार राजनीतिक हत्याएँ हो रही हैं। एक दिन पहले ही एलापुल्ली में ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI)’ के एक नेता की हत्या हो गई थी।
RSS कार्यकर्ता श्रीनिवासन संगठन के शारीरिक शिक्षण प्रमुख के पद पर यह चुके थे। एक दुकान के पास उनकी हत्या हुई। तीन बाइक पर आए पाँच बदमाशों ने उन्हें मार डाला। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि श्रीनिवासन पर 20 बार तलवार से वार किए गए। अभी तक उन पाँचों अज्ञात हत्यारों की पहचान नहीं हो सकी है। SDPI कार्यकर्ता सुबैर की हत्या के बाद पूरे जिले में सुरक्षा अलर्ट रखा गया था, लेकिन इसके बावजूद ये घटना हो गई।
स्थानीय मीडिया में ये भी कहा जा रहा है कि चर्चा है कि नवंबर 2021 में संजीत नाम के RSS कार्यकर्ता की हत्या के बाद बदले की कार्रवाई में सुबैर की हत्या हुई। दोनों की ही हत्या तब हुई, जब वो बाइक पर सफर कर रहे थे। वहीं श्रीनिवासन पर 10 बार तलवार से वार किए जाने के बाद उन्हें एक नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वो तब एक बिजनेस यूनिट पर काम करने में व्यस्त थे।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उनके पूरे शरीर में जख्म के निशान थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच कर वहाँ मौजूद रहे लोगों से पूछताछ की। दोपहर के करीब एक बजे ये घटना हुई है। पश्चिम बंगाल के बाद केरल ही ऐसा राज्य है, जहाँ से इतनी राजनीतिक हत्याओं की खबरें आती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *