31 Jul 2025, Thu
देहरादून। देहरादून स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को महिला कमांडो दस्ता एवं स्मार्ट चीता पुलिस फोर्स उत्तराखंड पुलिस में शामिल हो गए। उत्तराखण्ड महिला कमाण्डो का दस्ता जुड़ गया है। उत्तराखण्ड देश का चौथा राज्य बन गया है, जहां पुलिस विभाग में महिला कमाण्डो का दस्ता तैयार किया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेशभर में स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को चलाने की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुुख्यमंत्री ने कहा कि महिला कमांडो फोर्स का शुभारंभ करने वाला उत्तराखंड चौथा राज्य है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान महिला कमांडो दस्ते को निशुल्क प्रशिक्षित करने पर मोटिवेटर शिफूजी शौर्य भारद्वाज का आभार भी जताया। मुख्यमंत्री ने चमोली आपदा में सर्च और रेस्कयू अभियान की कमान संभालने वाली पांच महिला अधिकारियों की भी विशेष सराहना की।
महिला पुलिस कार्मिकों के कमाण्डो एवं चीता पुलिस दस्ते के गठन से राज्य की महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास एवं मनोबल बढ़ेगा तथा वह अपनी परेशानियों एवं कठिनाईयों को महिला पुलिस से साझा कर सकेंगी तथा महिला अपराधों को नियंत्रित किया जा सकेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाईन देहरादून में स्मार्ट पुलिस बैरिक का भी उद्घाटन किया गया। साथ ही महिला कमांडो दस्ता द्वारा सुरक्षा से सम्बन्धित अनेक करतब दिखाये गये, स्मार्ट चीता पुलिस द्वारा नुक्कड-नाटक के जरिये अपने कार्यों एवं कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *