1 Jun 2025, Sun
देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का बुधवार को निधन हो गया। इनके निधन पर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। श्री दास लम्बे समये से बीमार चल रहे थे और अचानक बुधवार को उनकी तबियत बिगड़ने उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। कल श्री दास की अन्तेष्टि बागेश्वर में होगी। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि- मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी चंदन राम दास के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं, मंत्री चंदन रामदास के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। 26 से 28 अप्रैल तक राजकीय शोक रहेगा। बागेश्वर जनपद में कल सरकारी कार्यालय बन्द रहेंगे।
बता दें कि चंदन राम दास 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने थे। इससे पूर्व एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी में बीए प्रथम वर्ष में निर्विरोध संयुक्त सचिव चुने गए थे। 2007, 2012, 2017 और 2022 में वह लगातार चौथी बार विधायक चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *