24 Aug 2025, Sun

देहरादून। शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के तत्वावधान में 21वें राज्य स्थापना दिवस के उत्तराखंड महोत्सव के अंतर्गत आज एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में विज्ञान, वाणिज्य वा कला संकाय के छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना, एन. सी. सी व रोवर्स रेंजर्स के स्वयंसेवियों ने इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। लगभग 200 छात्र छात्राएं प्राचार्य डॉ. डी. सी. नैनवाल के निर्देशानुसार उत्तराखंड राज्य के विकास , मतदाता जागरूकता वैक्सिनेशन कार्यक्रम के नारे लगाते हुए केशव बस्ती पहुंचे। केशव बस्ती पहुंचकर 10 टीमों ने लगभग 100 परिवारों में जाकर वोटर कार्ड, वैक्सिनेशन, पेय जल ,बिजली कनेक्शन, आदि बिंदू पर सर्वेक्षण कार्य किया।

कार्यक्रम का समन्वय राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजली वर्मा ने किया। एन सी सी अधिकारी डॉक्टर वल्लरी कुकरेती वा राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉक्टर नूर हसन एवं रोवर्स रेंजर्स अधिकारी डॉक्टर बलूडी ने सर्वेक्षण कार्य में सहयोग किया। रैली में डॉक्टर आर एस रावत ,डॉक्टर संतोष वर्मा , डॉक्टर अफरोज इकबाल, डॉक्टर संगीता रावत, डॉक्टर आशा रोंगाली, डॉक्टर मनीषा सारस्वत, डॉक्टर प्रियंका , डॉक्टर रेखा नौटियाल, डॉक्टर ऊषा नेगी, डॉक्टर रेखा यादव , डॉक्टर पल्लवी उप्रेती ने प्रतिभाग किया। इनके अतिरिक्त पवन तिवारी, सिद्धांत बहुगुणा , महिमा, आसिफ ने उल्लेखनीय योगदान दिया। रैली में सुनीता , बृजमोहन वा ममता भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *