30 Jun 2025, Mon

आंदोलनकारी विधायक के घर के सामने डालेंगे कूड़ा

देहरादून। शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ चल रहा आंदोलन 28वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को आंदोलनकारियों ने जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर शनिवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाली जाने वाली गर्जना रैली की तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही कूड़े से आम आदमी को हो रही परेशानी से सरकार को अवगत कराने के लिए विधायक के घर के सामने कूड़ा डालने का निर्णय लिया। शुक्रवार को क्रमिक अनशन पर सतपाल धानिया, निरंजन सिंह और सपना शर्मा रहे।
आंदोलनकारियों ने कहा अब धरना नगर पंचायत कार्यालय के बजाय सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर ही किया जाएगा। साथ ही आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि सरकार प्लांट को हटा नहीं देती। कहा कि लंबे आंदोलन के बावजूद प्रदेश सरकार यहां से प्लांट हटाने को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। सरकार को स्थानीय जनभावना से कोई मतलब नहीं रह गया है। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार और सरकार के नुमाइंदे सत्ता का सुख भोगने के लिए जनता के जीवन का नारकीय बना रहे हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में विपुल जैन, संदीप भंडारी, अमित अग्रवाल, आशा रावत, जितेंद्र गुप्ता, सुधीर रावत, रविकांत सिंघल, प्रेम सिंह नेगी, सतीश राणा, राजाराम, मेहरूना परवीन, एके झा, मनीष झा, अरविंद भट्ट, सीएम जोशी, उमा पंवार, नीमा जोशी, विनीता भंडारी, अरशद, मंजू, संगीता अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, नितिन, मोहसिन, मोनू, देवेंद्र, छाया, रामदास, सन्नी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *