देहरादून। कौशल भारत मिशन के लिए प्रतिबद्ध होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा लिमिटेड ने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के सहयोग से उत्तराखण्ड में अपने नए कौशल विकास केन्द्र का उद्घाटन किया है। यह केन्द्र देहरादून में अपना संचालन शुरू कर देगा और स्थानीय युवाओं को नौकरी उन्मुख तकनीकी कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाएगा। होण्डा के नए कौशल विकास केन्द्र का उद्घाटन अनिल कुमर गोसैन (प्रिंसिपल-गवर्नमेन्ट आईटीआई, निरंजनपुर, देहरादून), कोेजी ताकाहाशी (सीनियर अधिकारी, होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा लिमिटेड), पंकज कुमार अग्रवाल (असिस्टेन्ट जनरल मैनजर, रीजनल आॅफिस सेंट्रल- कस्टमर सर्विस) और होण्डा 2 व्हीलर्स के अन्य दिग्गज अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। देहरादून के आईटीआई, निरंजनपुर में स्थित होण्डा का कौशल विकास केन्द्र दोपहिया वाहनों एवं सर्विस इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए फुली फंक्शनल वर्कशाॅप से युक्त है, यह केन्द्र छात्रों को दोपहिया वाहनों की रखरखाव एवं मरम्मत के सभी तकनीकी पहलुओं पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा। यहां एक वर्षीय प्रशिक्षण प्रोग्राम पूरा करने के बाद होण्डा सफल उम्मीदवारों को होण्डा के डीलरशिप्स में नौकरियों के अवसर भी प्रदान करेगी। इस पहल पर अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए प्रदीप पाण्डे, सीनियर वाईस प्रेज़ीडेन्ट, कस्टमर सर्विस, होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा लिमिटेड ने कहा, ‘‘अपने कोरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व को पूरा करने के लिए होण्डा 2 व्हीलर्स इण्डिया भारतीय युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सक्रियता के साथ कौशल भारत मिशन को अपना समर्थन दे रही है। ठैटप् एमिशन नियमों के चलते भारतीय आॅटोमोटिव उद्योग में तेज़ी से बदलाव आ रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में कुशल टेकनिकल मैनपावर की मांग बढ़ेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए होण्डा भारत के प्रमुख राज्यों में कौशल विकास केन्द्र स्थापित कर रही है। देहरादून मंे यह नया केन्द्र स्थानीय युवाओं को कौशल प्रदान करने और उनकी रोज़गार क्षमता बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।’’ Post navigation टोयोटा ने नई फॉरच्यूनर टीआरडी ‘सेलीब्रेट्री एडिशन’ पेश किया मुख्यमन्त्री के भ्रष्टाचार सम्बन्धी बयान पर मोर्चा ने किया प्रहार