देहरादून। उत्तराखंड आशा फैसिलेटटर कार्यकर्ता संगठन की प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी को महासंघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर संगठन में उत्साह का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ सम्बद्व भारतीय मजदूर संघ का द्वितीय त्रिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन सिंधु जिला बालाघाट मध्य प्रदेश में 23 व 24 अप्रैल को सम्पन्न हुआ। नव नियुक्ति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनू नेगी ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान व स्वाभिमान ही सुरक्षित है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। कहा कि जहां कार्यकर्ताओं में खुशी व उत्साह है, वहीं, संगठन के नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
इस अधिवेशन में उत्तराखंड से ममतेश प्रदेश मंत्री, संगीता चौहान जिला मंत्री, कुसुम चौहान प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष, किरन चंदोला जिला मंत्री, संजू रावत जिला अध्यक्ष, अंजू चौहान , बबीता देवी, सरस्वती रावत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदि आशा फैसिलेटरों ने भाग लिया।
इधर कुमाऊं के नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, उधमसिंहनगर पौड़ी, चमोली, हरिद्वार के आशा वर्कर्स ने रेनू नेगी को अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। आशा कार्यकर्ता गंगा दी, ममता जीना, हेमा भट्ट, रमा सुप्याल, माया नेगी, पुष्पा देवी, मुन्नी टम्टा, खीमा देवी आदि ने उन्हें बधाई दी है।