नैनीताल। युवा वर्ग समय का सही सदुपयोग करें तथा अपने मन व शरीर को स्वस्थ रखते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करें। यह विचार युवा जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंगलवार को डीएसबी परिसर में आयोजित पोषण सप्ताह के समापन समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जीवन चुनौनितयाॅ बढ़ी हैं, ऐसे में हमे नियोजित तरीके से अपना कार्य कराना होगा, ऐसी रणनीति बनानी होगी जिससे कि हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें तथा देश व समाज की सेवा भी कर सकें। जिलाधिकारी ने युवा पीढ़ी से फास्ट फूड एवं जंक फूड से बचने का आह्वान करते हुए पोष्टिक एवं संतुलित आहार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। अपने सम्बोधन में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि लिंगानुपात का संतुलन बनाए रखने के लिए हमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुॅचाना होगा तथा भ्रूण हत्या जैसी कुरीति को त्यागते हुए प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण की प्रवृत्ति को भी छोड़ना होगा। आज के दौर में बेटा एवं बेटी समान हैं। डीएसबी के विभागध्यक्ष प्रोफेसर लता पाण्डे तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर पीएस बिष्ट ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो0ललित तिवारी ने किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री बंसल ने पोषण, घरेलू हिंसा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना में स्थान प्राप्त करने वाली नेहा आर्या, रोशनी टम्टा, प्रिया नेगी, संयोगिता, राज सिंह, रजनी आर्या, विनय कुमार, तनुजा कुमारी, पल्लवी, मधु पासवान, धीरज, नेहा, अनम खान, अभिलाषा आर्य, दीक्षा को पुरस्कृत किया। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation माँँ नन्दा-सुनन्दा महोत्सव शुरु जैन समुदाय का पर्यूषण पर्व शुरू