देहरादून। बीएसएफ एवं उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में 27 सितम्बर से 30 सितम्बर तक मालदेवता में ऐरोस्पोर्टस एवं पैराग्लाइडिंग सम्बन्धि गतिविधियां की जायेंगी। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मुख्य चिकित्साधिकारी को जिला पर्यटन अधिकारी से समन्वय करते हुए कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सक एवं 4 नर्सिंग स्टाफ, मय एक्बुलेस सहित सरकारी अस्पताल से चिकित्सकीय टीम सहायता, दो एम्बुलेंस उपलब्ध कराते हुए व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस अधीक्षक यातायात को आयोजन के दौरान मालदेवता में सुरक्षा एवं यातायात कंट्रोल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए कार्यक्रम के सफल सम्पान के निर्देश दिये।
मालदेवता में ऐरोस्पोर्टस एवं पैराग्लाइडिंग गतिविधियां 27 से 30 सितंबर तक
Related Posts
ऊर्जा बचत, ईवी नीति और स्वैच्छिक चकबंदी पर धामी कैबिनेट के बड़े फैसले
वर्क फ्रॉम होम, नो व्हीकल डे और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई अहम निर्णय देहरादून, 13 मई। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित…
गढ़वाल के कृषि उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार, केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की टीम करेगी दौरा
सांसद अनिल बलूनी की पहल पर केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई नई दिल्ली। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के किसानों और पारंपरिक कृषि उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक…

