19 Apr 2025, Sat

भारत-पाक सीमा पर तनावः गोलीबारी में भारत के 4 जवान शहीद, पाक 20 जवान मारे गये

– भारत की जवाबी कार्रवाई ​में पाकिस्तान के 20 से अधिक सैनिक मारे गए,

-पाकिस्तान की 12 चौकियां भी हुईं तबाह 

-पाकिस्तान और भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स की भी हलचल बढ़ी

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान सीमा पर  तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से पिछले  24 घंटों के दौरान भारी गोलाबारी के बाद 4 भारतीय जवान शहीद हुए हैं जबकि 8 घायल हैं। भारत ने भी पीओके के 30 किमी. अन्दर​ ​जवाबी कार्रवाई की है, जिसमें ​​पाकि​​स्तान के 20 से अधिक जवान मारे गए हैं और दर्जनों घायल हैं। भारतीय सेना की कार्रवाई में ​​पाकिस्तान की 12 चौकियां भी नष्ट की हैं। दोनों ओर से लगातार हो रही फायरिंग से नियंत्रण रेखा पर ​​युद्ध जैसी स्थिति है​​​​। ​​​इसके बाद सीमा पर हाई अलर्ट​​ घोषित किया गया है​। रात होने के बाद सीमा पर पाकिस्तान और भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स की भी हलचल बढ़ी है।

 पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में बुधवार देर रात को भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया है।​ ​इस दौरान कृष्णा घाटी में लांस नायक करनैल सिंह ​शहीद हो गए। ​पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ​शहीद के परिवार को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।​​​ मनकोट सेक्टर,​ ​पुंछ में ​पाकिस्तान की गोलाबारी में ​​राइफलमैन वीरेंद्र सिंह ​​​घायल हो गए। उनकी दाहिनी आंख में चोट लगी है।​ ​पाकिस्तान ने आज दोपहर बाद कुपवाड़ा जिले के केरन और माछल सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार और अन्य हथियारों से गोलीबारी की​​​​।

‎नियंत्रण रेखा से सटे तमाम रिहाइशी इलाकों में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट भी किया गया है।​ ​​नियंत्रण रेखा पर ​गुरुवार को ​हुई गोलाबारी में भारतीय सेना के 3 जवान शहीद​ हो गए जबकि 8 जवान घायल हुए हैं​​​​​।​ ​​आज नौगाम सेक्टर, कुपवाड़ा में एलओसी पर पाक फायरिंग में ​​शहीद होने वालों में​ भारतीय सेना के जवान ​​तहसील सुचेतगढ़, आरएस पुरा​ निवासी ​शुभम शर्मा ​भी हैं​।​

 ​​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *