उत्तराखंड

देहरादून में चार वर्ष के बच्चे को गुलदार उठा ले गया

देहरादून । उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्र में ही नहीं मैदानी क्षेत्रों में भी गुलदार का आतंक लगातार बरकरार है। राजधानी के राजपुर क्षेत्र के सिंगली गांव से एक चार वर्ष के बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया। पुलिस व ग्रामीण देर रात तक बच्चों को ढूंढते रहे, लेकिन बच्चे का पता नहीं लग पाया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे देहरादून के पास थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में बाघ ने एक मासूम को घर के बाहर से उठा लिया।  इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने तुरंत अधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए और कांबिंग शुरू की गई। पुलिस टीम को मासूम का शव पास के जंगल में बरामद हुआ।

 

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *