खम्मम (तेलंगाना) (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। खम्मम जिले के फर्स्ट क्लास मजिस्टेरियल कोर्ट ने यह वारंट जारी किया है। कलावती नाम की महिला ने रेणुका चौधरी पर धोखाधड़ी की याचिका कोर्ट में दायर की थी। रेणुका चौधरी ने कोर्ट की नोटिस को वापस भेज दिया और कोर्ट में सुनवाई व पुलिस की जांच पड़ताल में भाग लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद खम्मम के फर्स्ट क्लास कोर्ट ने गैर जमानती वारंट आज जारी किया है। हिन्दुस्तान समाचार Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation नोटबंदी के दौरान जमा होने से रह गए पुराने नोटों को बदलने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का आरबीआई को नोटिस दिल्ली : तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरा, महिला की मौत, दो घायल