श्रीनगर (हि.स.)। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सोपोर में  बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के बड़े आतंकी को मार गिराया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकी की पहचान आसिफ के रूप में  हुई है, जो लश्कर में टॉप रैंक का आतंकी था।

जानकारी के अनुसार सेना, पुलिस और एसओजी ने आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। बाद में जिसकी पहचान लश्कर आतंकी आसिफ के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि आतंकी आसिफ सोपोर में कई नापाक गतिविधियों में शामिल रहा है।

क्षेत्र में अन्य आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था और किसी अन्य आतंकी के पकड़े या मारे जाने की सूचना नहीं थी।

हिन्दुस्थान समाचार

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *