हरिद्वार। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्री राम नाम विश्व बैंक समिति द्वारा हर की पौड़ी पर गंगा जी का दुग्धाभिषेक कर विश्व शान्ति व कोरोना वायरस से निजात दिलाये जाने की कामना की गई। श्री राम नाम विश्व समिति के राष्ट्रीय महासचिव पंडित सुमित तिवारी ने कहा कि श्री राम नाम विश्व बैंक समिति का जनसहयोग अभियान जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है तभी से निरन्तर जारी है।
उन्होंने कहा कि हमने आज माँ गंगा का दुग्धाभिषेक कर उनसे प्रार्थना की पूरे विश्व मे शांति की स्थापना हो और कोरोना नामक वैश्विक महामारी से सभी को निजात मिले। उन्होंने बताया कि गंगा पूजन के उपरांत संस्था की संरक्षक श्री मति आशा शर्मा के सहयोग से 2,000 लोगों को फल वितरित किये गए। सुमित तिवारी ने कहा कि श्री राम नाम विश्व बैंक समिति द्वारा जरूरत मंदो की सेवा का प्रयास निरन्तर जारी है। कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में श्री मति आशा शर्मा, नवनीत तिवारी, संदीप, राजीव शर्मा, मनोज शर्मा, विक्की, अरुण, मुन्ना, राघव आदि लोग शामिल रहे।
कई दशकों से देश के आम जनमानस की इच्छाओं एवं आकांक्षाओं के सपने पूरे हुएः बंशीधर भगत

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बंशीधर भगत को फेसबुक लाइव सुना। जिसमें बंशीधर भगत ने केंद्र सरकार के द्वितीय कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है कई दशकों से देश के आम जनमानस की इच्छाओं एवं आकांक्षाओं का सपना पूरा हुआ जैसे तीन तलाक की समाप्ति हेतु कानून बनाना धारा 370 को मिटाना लद्दाख को अलग केंद्र शासित राज्य बनाना अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना शरणार्थियों के लिए नागरिक संशोधन कानून बनाना यह सभी उपलब्धियां इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएंगी कोविड-19 कोरोना वैश्विक महामारी से पूरी दुनिया त्रस्त है हमारे प्रधानमंत्री जी ने समय रहते लॉकडाउन की घोषणा सहित अन्य प्रभावी कदम उठाए हैं इन कदमों के लिए विश्व के कई देशों व संगठनों ने प्रधानमंत्री की सराहना की है गरीब कल्याण हेतु आर्थिक पैकेज जनसामान्य के लिए अलग प्रकार की योजनाएं व्यापार एवं आर्थिक क्षेत्रों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चैहान ने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी के मार्गदर्शन का हम सबको पालन करना चाहिए हम सबको इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए 2 गज की दूरी सैनिटाइजिंग एवं फेस कवर का प्रयोग करना चाहिए इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि नागेंद्र राणा अमरीश शर्मा चंदन चैहान विशन पाल कश्यप जितेंद्र सैनी विकास कुमार पुष्पराज कुशवाहा मोहित राठौड़ राजन खन्ना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गुरु रविदास की प्रतिमा चंडी घाट पर स्थापित की जाएगीः निर्मल दास

हरिद्वार। श्री गुरु रविदास साधु संपदा सोसायटी (रजि.) पंजाब के अध्यक्ष निर्मल दास ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की सुंदर स्वरूपी प्रतिमा चंडी घाट पर स्थापित की जाएगी। इसके लिए नई प्रतिमा बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है।प्रतिमा की सुरक्षा के लिए सेंसर सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी की व्यवस्था भी कराई जाएगी। सोमवार को श्री गुरु रविदास साधु संपदा सोसाइटी के अध्यक्ष निर्मल दास पंजाब से हरिद्वार चंडी घाट पुल नमामि गंगे चंडी घाट पर पहुंचे थे। उनके साथ नारी शक्ति फाउंडेशन भारत की अध्यक्ष संतोष रानी और कई पदाधिकारी भी मौजूद थे। नारी शक्ति फाउंडेशन भारत की अध्यक्ष संतोष रानी ने भजन कीर्तन के साथ ही प्रतिमा पर फूल अर्पित किए और हलवे का भोग लगाकर मिठाई वितरित की। उन्होंने हरिद्वार प्रशासन का भी धन्यवाद किया की पुलिस प्रशासन ने संत रविदास की प्रतिमा से छेड़छाड़ अराजक तत्व को पकड़ कर हवालात में डाला है। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि रविदास जी एक महान संत थे। उनकी प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही मंदिर के चारों तरफ ग्रिल ओर शीशे लगाए जाएंगे। जब तक मंदिर का सौंदर्यकरण कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक नमामि गंगे घाट प्रशासन की देखरेख में है। उसके बाद मंदिर की जिम्मेदारी समिति की पूरी निभाएंगी। यह वही घाट है उसी घाट को रविदासाचार्य सुरेश राठौर ने गुरु रविदास के स्थान के लिए चुना और वहां पर उनकी मूर्ति नवंबर 2019 में पूजा अर्चना कर प्रतिमा स्थापित की है। उन्होंने सुरेश राठौर का समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। संत परमजीत दास डेरा नगर जालंधर, इंद्र दास सेक्टर अध्यक्ष जालंधर, संत हरकेश दास, सुरेंद्र कुमार, प्रदेश महामंत्री हर्ष कुमार दौलत, हरिद्वार जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, राजबीर कलानिया, संजय कुमार, जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार, जिला प्रचार मंत्री दीपक पेगवाल, अंकित कुमार आदि मौजूद थे।
छह माह के बिजली पानी के बिल, निजी स्कूलों की फीस और सभी प्रकार के टैक्स माफ करें राज्य सरकारः सुनील सेठी

हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी के आह्वावन पर महानगर के पदाधिकारियों ने 6 माह के बिजली पानी के बिलो की माफी की मांग, निजी स्कूलों की फीस माफी की मांग और वितीय वर्ष 2020 के सभी प्रकार के आयकर, सेल्स ,जी एस टी टैक्स पूर्ण रूप से माफी की मांग को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अभियान की शुरुवात की।
सुनील सेठी ने कहा कि महानगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी अपने अपने साथियो के सहयोग से उत्तराखण्ड सरकार तक इस मांग को पत्रों मेल के माध्यम से भेजने का कार्य करेंगे जब आर्थिक रूप से जनमानस संकट में गुजर रहा हो तब बिजली पानी के बिलों को भरने ओर टैक्स जमा करने वो असमर्थ है । स्कूल न खुलने पर भी निजी स्कूलों द्वारा मांगी जा रही फीस जमा करने में असमर्थ है।सरकारी कार्यरत कर्मचारियों को छोड़कर चाहे व्यापारीवर्ग हो या आमजनमानस बहुत बड़े संकट से गुजर रहा है। फेक्ट्रियो में कार्यरत कर्मचारी हो या प्राइवेट नोकरी पेशे वाले लोग सभी आर्थिक रूप से पारिवारिक खर्चा उठाने में भी असमर्थ है। जिसमे आज ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय श्रोत्रिय जागृति व्यापार मंडल अध्यक्ष नाथीराम सैनी, मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चैरसिया, ऋषिकुल व्यापार मण्डल अध्यक्ष दीपक पांडेय, शिव शक्ति व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा,खड़खडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा, विनोद गिरी,नई बस्ती भीमगोडा अध्यक्ष पंकज ममगाई,हिल बाईपास व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल बंसल, जिला उपाध्यक्ष तरुण व्यास, ज्वालापुर महामंत्री संजय मेहता, जिला मंत्री पंकज माटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप मेहता, जिला मंत्री योगेश अरोड़ा,जिला मंत्री मनोज कुमार आदित्य , राहुल चैहान,महामंत्री,दीपक मेहता, प्रीतम सिंह,भूदेव शर्मा, राजेश शर्मा,सोनू सुखीजा, पंकज सुखीजा, शलभ गुप्ता,हेमंत सुखीजा,रमन सिंह, धर्मपाल प्रजापति, मनीष धीमान, रविन्द्र चैहान, ने आज मुहिम से जुड़कर इसकी शुरुवात कर दी है।