देहरादून। उत्तराखंड को केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा 2017-18 में खाद्यान्न उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। पिछले साल भी राज्य को यह अवार्ड मिला था। इस अवसर पर राज्य के 2 किसानों को भी केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने राज्य का इस पुरस्कार के लिए चयन किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation साध्वी प्राची शराब कारखानों के विरोध में धरने पर बैठीं 31 अतिक्रमणों का ध्वस्तीकरण किया गया