श्रीनगर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर से केंद्र के अनुच्छेद 370 समाप्त करने के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घाटी के ज्यादातर इलाकों में पाबंदियां लगा दी गई थीं, अब इन इलाकों से धीरे-धीरे प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कश्मीर घाटी में 11 और पुलिस थानों में प्रतिबंधों में ढील दी गई है। अब 105 पुलिस थानों में से 82 में कोई पाबंदी नहीं है। इसके अलावा 29 और लैंडलाइन फोन एक्सचेंज काम करने लगे हैं जबकि 47 टेलीफोन एक्सचेंज पहले से ही सक्रिय हैं। कुछ इलाकों में ही हिंसक प्रदर्शनकारियों के चलते पाबंदियां लगाई गई हैं। कश्मीर घाटी में फिलहाल मोबाइल, मोबाइल इंटरनेट तथा ब्राडबैंड सेवाए बंद हैं जबकि घाटी के ज्यादातर हिस्सों में लैंडलाइन सेवा को बहाल कर दिया गया है। इसके अलावा रविवार को कई जगह दुकानें भी खुली रहीं। इसी बीच सड़कों पर बड़ी संख्या में निजी वाहन दौड़ते नज़र आए। इसके बावजूद सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। कश्मीर घाटी में फिलहाल मोबाइल, इंटरनेट तथा ब्राडबैंड सेवा बंद है। वहीं कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में लैंडलाइन सेवा बहाल कर दी गई है। दूसरी तरफ जम्मू संभाग में स्थिति नियंत्रण में तथा शांतिपूर्ण बनी हुई है। यहां पर सभी दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा हर प्रकार का यातायात सामान्य रूप से खुला है जबकि मोबाइल इंटरनेट फिलहाल बंद है। यहां पर स्कूल खुले हैं , लेकिन आज रविवार की छुट्टी होने के चलते शिक्षा संस्थान बंद हैं। इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाबलों के जवान सतर्क हैं। हिन्दुस्थान समाचार Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation मेघालय के ‘त्रिवेणी स्टोर जॉइंट ट्रेडिंग’ गोदाम में लगी आग, करोड़ों का नुकसान कोलकाता : भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हमला, बाल-बाल बचे